
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 21 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान अवैध खनन के कारोबार में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर संख्या UK08F/0935 और ट्रक संख्या UK13CA/0376 शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
