
राजकुमार / हरिद्वार / मंगलौर। मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जनपद में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाने में जुटी हुई है। इसी अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार शाम मंगलौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी के साथ अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की), हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल रविंद्र खत्री, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल महिपाल सिंह (सीआईयू रुड़की), और कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।
