
राजकुमार / हरिद्वार / खानपुर। कोतवाली खानपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बीती 29 अप्रैल 2026 को पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी कि आरोपियों ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल अभियोग सं.- 85/2026, धारा 137 (2) 123 74 78 बीएनएस 7/8 पॉक्सो दर्ज कर एक आरोपी को पूर्व में ही जेल भेज दिया था, लेकिन दो अन्य आरोपी रासिम (21 वर्ष) और रिहान दोनों आरोपियों को अन्तर्गत धारा 137(2), 78, 70(2), 123 बीएनएस व 3(क)/4, 5(छ)/6 पोक्सो(18 वर्ष), निवासी ग्राम जोग्गावाला, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम खुशीपुरा के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अन्तर्गत धारा 137(2), 78, 70(2), 123 बीएनएस व 3(क)/4, 5(छ)/6 पॉक्सो एक्ट में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में व.उ.नि. मंसूर अली, अपर उ.नि. योगेन्द्र सिंह, अपर उ.नि. बिजेन्द्र सिंह और कानि. हरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
