
राजकुमार / हरिद्वार / सिडकुल। थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र में एक युवक सड़क पर जोर-जोर से शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहा था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा सहयोग न किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुमित (28 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी उमरी मजबता, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी शिवम कॉलोनी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
थाना सिडकुल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
