
राजकुमार / हरिद्वार / रानीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा संख्या 28/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को कृपाल आश्रम स्थित मैदान से गिरफ्तार किया। आरोपी को मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पंकज मादक पदार्थों की तस्करी का पुराना अपराधी है और पूर्व में भी थाना रानीपुर एवं थाना सिडकुल क्षेत्र में अवैध स्मैक और गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। वह अपने साथियों के माध्यम से दोनों थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करने में सक्रिय था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में थाना रानीपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2024 में थाना सिडकुल में धारा 29 एवं धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास…
मुकदमा संख्या 159/23, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रानीपुर।
मुकदमा संख्या 167/24, धारा 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिडकुल।
मुकदमा संख्या 448/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिडकुल।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, नंदकिशोर ग्वाड़ी, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल विवेक गुसाईं शामिल रहे।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, नंदकिशोर ग्वाड़ी, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल विवेक गुसाईं शामिल रहे।
