
शिवराज यादव / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने PIT-NDPS Act के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार सलमान लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था। उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं। इसी को देखते हुए उसके खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी।
रिपोर्ट भेजे जाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीआईयू रुड़की की मदद से उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश की गई।
दिनांक 9 जुलाई 2026 को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सलमान को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आरोपी का नाम…
सलमान पुत्र जहांगीर, निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
आरोपी का आपराधिक इतिहास…
मु.अ.सं. 15/2023, धारा 8/21/27(A) एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली मंगलौर।
मु.अ.सं. 16/2023, धारा 8/21/27(A) एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली मंगलौर।
मु.अ.सं. 164/2024, धारा 20(B)(I), 21(C), 29, 8 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली मंगलौर।
मु.अ.सं. 213/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली मंगलौर।
मु.अ.सं. 137/2025, धारा 109(1), 117(2), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 351(2), 352 बीएनएस, कोतवाली मंगलौर।
मु.अ.सं. 37/2023, धारा 8/21/27A एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली गंगनहर।
मु.अ.सं. 38/2023, धारा 8/21/27A एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली गंगनहर।
मु.अ.सं. 60/2024, धारा 120-बी, 388 आईपीसी, कोतवाली गंगनहर।
मु.अ.सं. 1572/2022, धारा 279, 337, 338, 427 आईपीसी, कोतवाली गंगनगर।
मु.अ.सं. 8/2026, धारा 8/21/26 एनडीपीएस एक्ट, थाना बहादराबाद।
मु.अ.सं. 54/2018, धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम व धारा 323, 504, 498ए, 354, 506 आईपीसी, महिला थाना सहारनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम…
निरीक्षक रविन्द्र शाह, प्रभारी सीआईयू रुड़की
प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, कोतवाली मंगलौर
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान
उपनिरीक्षक वाजिन्द्र सिंह नेगी
हेड कांस्टेबल सुदेश
कांस्टेबल रणवीर
कांस्टेबल तेजपाल
अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की)
हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी (सीआईयू रुड़की)
कांस्टेबल आशीष (सीआईयू रुड़की)
कांस्टेबल अजय काला (सीआईयू रुड़की)
कांस्टेबल रविन्द्र खत्री (सीआईयू रुड़की)
कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की)
