सतपुली । सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली विद्यालय में विभिन्न प्रकार की दौड़ एवं गतिविधियां आयोजित कर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें शिशुओं द्वारा विभिन्न प्रकार की दौड़ जैसे मेंढ़क, घोड़ा , चम्मच, बोरी दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़, केकड़ा दौड़, कप पिरामिड, समोसा इटिंग चैलेंज आदि कार्यक्रम आयोजित किए । कार्यक्रम का शुभारंभ मनीष खुगशाल पुरातन छात्र एवं धर्मपाल विस्तारक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भागेश कुकरेती ने विद्यार्थियो का बाल दिवस पर मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर मीना डोबरियाल, पूनम कुकरेती, हेमलता, धर्मवीर, संतोषी उपस्थित थे।
The post शिशु मंदिर सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस first appeared on liveskgnews.
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
