
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने बताया कि खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा नेशनल स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के सौजन्य से रुड़की नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट फूड-वेंडरो, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालन करने वाले खाद्य कारोबारियों के लिए फास्टेक (tostech) ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि फास्टेक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन रामपुर तिराहे के पास स्थित होटल में किया गया। नेशनल स्ट्रीट वेंडर वेंडर एसोशिएशन राजीव उपाध्याय ने 50-50 प्रशिक्षणार्थी को खाद सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधीकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडरी को हेल्थ एवं हाईजीन के संबंध में व्यक्तिगत स्वच्छता रखने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, अपशिष्ठ खाद्य पदार्थो उचित निस्तारण करने, भोजन के लिए स्वच्छ जल का प्रयोग करने, साथ ही खाद्य पदार्थों को ढकने एवं परोसने के लिए अखबारी कागज का प्रयोग ‘न’ करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वेन्डरो को अनिवार्य रूप से स्वयं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत पंजीकृत कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
