
शिवराज यादव / हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में V-Marc India Ltd के एमडी विकास गर्ग सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी की ओर से हरिद्वार पुलिस को 2 लैपटॉप और 8 कंप्यूटर सेट भेंट किए गए।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस के कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने में आधुनिक तकनीकी उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उपकरणों के क्रय में भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
एसएसपी ने मौके पर प्राप्त सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली एवं पुलिस शाखाओं में वितरित किया, जिससे पुलिस के दैनिक कार्यों को और अधिक सुगम बनाया जा सके।
इस अवसर पर V-Marc India Ltd के GM-HR&A राहुल वत्स, लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, AGM-HR&A अभय गोयल सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
