
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने एक आरोपित को 11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पुलिस लाइन तिराहे से सुमित पुत्र भगवान दास निवासी मौलागढ़, बनियाठेर, जनपद संभल, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मंदिर वाली गली, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, चौकी प्रभारी कोर्ट, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल रविंदर शामिल रहे।
