
शिवराज यादव / हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में बैंकों और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी बैंकों और ज्वेलर्स की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और व्यापारियों व आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है।
हरिद्वार पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
