
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 15 उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज रावत कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की भेजे गए हैं, जबकि उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर बनाए गए हैं।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक शहजाद अली को प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर, उपनिरीक्षक उमेश कुमार को प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद से प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेड़ा तथा उपनिरीक्षक अजय लाल को प्रभारी चौकी लखनौता से प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल को प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली कनखल, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर तथा उपनिरीक्षक विपिन कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर, उपनिरीक्षक समीन पाण्डेय प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर तथा उपनिरीक्षक अमित नौटियाल कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर से कोतवाली गंगनहर, अपर उपनिरीक्षक युवराज को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला तथा अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर स्थानांतरित किया गया है।
