
राजकुमार / हरिद्वार / बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को शनिदेव मंदिर के पास मुख्य हाईवे पर झगड़े की सूचना मिलने पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर संजय वर्मा, जुल्फाम और गौरव कुमार शराब के नशे में सड़क पर सरेआम आमादा फौजदारी करते हुए मिले। आरोप है कि तीनों पुलिस टीम और आमजन के साथ भी उलझ रहे थे। उनके हंगामे के कारण हाईवे से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा तीनों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपितों में संजय वर्मा (38 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मकान नंबर 261, पुरानी तहसील, रुड़की, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार, जुल्फाम (34 वर्ष) पुत्र इनाम निवासी मकान नंबर 201, सोनिया बस्ती, ज्वालापुर, हरिद्वार और गौरव कुमार (38 वर्ष) पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी गली नंबर 08, श्री गणेश विहार, रुड़की, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व.उ.नि. मनोज गैरोला, हे.का. सुधाकर नाईक और हे.का. राजवर्धन शामिल रहे।
