
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के अंतर्गत खोए हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी हेतु भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 15 खोए हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत ₹2,20,000 (दो लाख बीस हजार रुपये) है।
बरामद मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से प्राप्त किए गए, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर मोबाइल स्वामियों द्वारा लक्सर पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया।
रिकवर किए गए मोबाइल फोन का विवरण…
कुल मोबाइल फोन 15
(कुल अनुमानित कीमत-₹2,20,000)
पुलिस टीम…
1- हे.का. विनोद कुण्डलिया।
2- हे.का. भूपेन्द्र चौहान।
3- का. टीकम चौहान।
