
राजकुमार / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में सोमवार 15 सितम्बर को लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी नाम पता…
रितिक पुत्र जगवीर, निवासी सीमली शिव मंदिर के पास कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
बरामदगी…
01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. विपिन कुमार।
2- कानि. राजेन्द्र सिंह चौहान।
3- पीआरडी ओम सिंह।
