
शिवराज यादव / हरिद्वार / सिडकुल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और हुड़दंग करने वाले तीन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को तीन व्यक्ति सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनके व्यवहार का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपितों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आजाद पाण्डे निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), दलजीत निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) तथा अरबाज मलिक निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह और कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर शामिल रहे।
