
राजकुमार / उत्तराखण्ड / देहरादून। उत्तराखंड राज्य के बारह जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तारीखों का ऐलान शनिवार को हो गया है, चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य के 12 जनपदों में (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) आचार संहिता भी लागू हो गई है पंचायत चुनाव का काफी समय से लोगों को इंतजार था। राज्य निर्वाचन आयोग सुशील कुमार द्वारा आज चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र जाँच, 29 जून से 01 जुलाई तक नाम वापसी, 02 जुलाई तक चुनाव चिन्ह आवंटन, प्रथम चरण 03 जुलाई, द्वितीय चरण 08 जुलाई, मतदान प्रथम चरण 10 जुलाई, मतदान द्वितीय चरण 15 जुलाई को होगा और मतगणना की तिथि 19 जुलाई है।
