
राजकुमार / हरिद्वार / पिरान कलियर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना कलियर पुलिस द्वारा ग्राम शिवदासपुर तेलीवाला शिव मंदिर के पास दुकान से महिला अभियुक्ता को 62.85 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया। महिला अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग मु.अ.स. 72/25 धारा 8/20 NDPS में पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्ता…
महिला अभियुक्ता, निवासी ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना पिरान कलीयर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी…
62.85 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम…
1.उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
2 म.हे.का.दर्शन कौर।
3 हे.का. अजब सिंह।
4 पीआरडी अमजद।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
