कोटद्वार। राइंका कोटद्वार में कार्यरत प्रवक्ता हिंदी संजीव डबराल एवं सहायक अध्यापक सादर सिंह रावत अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल व प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने विद्यालय एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं आदर्श शिक्षक बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
