
शिवराज यादव / हरिद्वार / भगवानपुर। सार्वजनिक स्थलों में शराब पीकर हुडदंग करने, महिलाओं से छिंटाकशी करने व लड़ाई झगड़ा करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने शुक्रवार 19 जून की रात एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और सुनसान इलाकों में औचक छापेमारी की तथा सरेआम शराब पीकर आम जनता के लिए असुविधा पैदा कर रहे कुल 15 लोगों हिरासत में लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम अन्तर्गत कार्रवाई की गई ।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
