
राजकुमार / हरिद्वार / ज्वालापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग टीमों का गठन कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में शनिवार 29 नवम्बर को दौराने चेकिंग नहर पटरी, निकट लाल पुल पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा, निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार को 4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ हिरासत में लिया।
व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 687/2025, NDPS एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपित…
रिंकु शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा, निवासी चक्की वाली गली, लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार।
बरामदगी…
4.530 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
पुलिस टीम…
1- उ.नि. समीप पाण्डेय।
2- का. सुनील शर्मा।
3- का. अर्जुन चौहान।
