
शिवराज यादव / हरिद्वार / भगवानपुर। कांवड़ मेला 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को रविवार को कोतवाली भगवानपुर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने वाले सभी SPOs के योगदान की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान SPOs ने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके सहयोग से मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को महत्वपूर्ण सहायता मिली।
सम्मान समारोह में सभी SPOs को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
