
राजकुमार / हरिद्वार। मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को शाहजहाँपुर उ.प्र. निवासी नारद ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई रामनिवास जो कि पेशे से मिस्त्री था, की मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को निर्माणाधीन मकान के अन्दर मृत्यु हो गयी हैं व उन्हे शक है कि भाई की हत्या कि गयी है। शिकायत पर कोतवाली में मु.अ.सं. 737/25 धारा- 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया।
प्रकरण के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मृतक के साथ काम कर रहे सतेन्द्र नामक व्यक्ति को बुधवार 05 नवम्बर 2025 को बन्धा रोड हरिद्वार से हिरासत पुलिस लिया।
पूछताछ पर संदिग्ध ने बताया कि वह और मृतक निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों के बीच जान पहचान हुई साथ में छुट्टी के बाद रोज रायवाला जाकर शराब पीने का सिलसिला शुरु हुआ। मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को ठेकेदार द्वारा ईनाम के रुप में 500 रुपये मिलने पर मृतक के हिस्से में 300 रुपये तथा संदिग्ध के हिस्से में 200 रुपये आए। रायवाला से दारु पीकर दोनों जब वापस निर्माणाधीन मकान पर लौटे तो ईनाम के रुपयों के बँटवारे को लेकर दोनों में बहस इतनी बढ़ गयी कि दोनों आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी।
पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर हत्यारोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
दर्ज मुकदमा…
मु.अ.सं. 737/25, धारा -103(1) बीएनएस।
विवरण आरोपी…
सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर, निवासी ग्राम खटकी, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ उ.प्र. हाल पता हरिहर चौक के पास सप्तऋषि को.नगर हरिद्वार, उम्र 61 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह।
2- व.उ.नि. नन्दकिशोर ग्वाडी।
3- उ.नि. अंशुल अग्रवाल।
4- हे.कां. गुलशन नेगी।
5- कां. सुशील कोठियाल।
