
शिवराज यादव / हरिद्वार / श्यामपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और मकान मालिकों को अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।
कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराएं। साथ ही क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
