
राजकुमार / हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने देर रात रैश ड्राइविंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की रात चिन्मय चौक क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक चालक शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते मिले। वहीं एक बाइक पर पीछे बैठा युवक भी नशे की हालत में हुड़दंग करता पाया गया। पुलिस ने तीनों को मौके पर हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया।
मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा दोनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पुत्र श्यामलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल, हिमांशु पाल पुत्र लेखराज निवासी रोशनपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल तथा रोहित पुत्र टीकाराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अपर सब इंस्पेक्टर सोनिया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा, कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल वीरेन्द्र जोशी की टीम ने अंजाम दिया।
