
राजकुमार / हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पथरी क्षेत्र में फेरूपुर से दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 305/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में थाना पथरी में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल जयपाल चौहान, कांस्टेबल कान्तिराम तथा एएनटीएफ हरिद्वार की टीम शामिल रही।
