
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। दिनांक 20.05.2024 को वादी महबूब अली पुत्र गुलाम नबी निवासी सुल्तानपुर आदमपुर लक्सर हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों द्वारा अपने परिजनों पर जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर मु.अ.सं.-457/24 धारा- 147, 148, 149, 307, 323, 324, 452, 504, 506 भादवि दर्ज कराया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण में वांछित अभियुक्त फरमान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने घर से फरार होकर लगातार ठिकान बदल कर रह रहा था जिसको गुरुवार 19 जून 2025 को लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.-457/24 धारा- 147/148/149/307/323/324/452/504/506 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त…
फरमान पुत्र नूरहसन, निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. बीरेन्द्र सिंह नेगी।
2- कानि. अरविन्द चौहान।
3- कानि. अनूप पोखरियाल।
