
शिवराज यादव / हरिद्वार / कनखल। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस अपराधियों और हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कनखल पुलिस ने बाल्मीकि बस्ती में लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाल्मीकि बस्ती में कार्रवाई करते हुए हर्षित गुप्ता पुत्र अरविन्द गुप्ता निवासी बैरागी कैम्प, कनखल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, हेड कांस्टेबल राकेश राणा एवं कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।
