
राजकुमार / हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन घटना से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, चार सितंबर 2026 की देर रात गश्त के दौरान जटवाड़ा पुल से आगे नहर पटरी पुरानी वाली बैराज के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज, निकट उमर मस्जिद, सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के मामले में कोतवाली ज्वालापुर से जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 109/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उसके आपराधिक इतिहास में मु.अ.सं. 516/2026, धारा 305(ए)/317 बीएनएस का मामला भी दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बाजार पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल आलोक नेगी शामिल रहे।
