
राजकुमार / हरिद्वार। जनपद मे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद मे विभिन्न निजी नर्सिंग होम, क्लिनिक एवं पैथोलॉजी लैब के औचक निरिक्षण से हड़कंप। टीम का नेतृत्व संभाल रहे एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के अनुसार नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह के निर्देश पर जनपद मे अस्पतालों, क्लिनिकों के अलावा पैथोलॉजी केंन्द्रो पर एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने अपने सहयोगी रवि संदल, राजन ठाकुर, अवनीश कुमार के साथ कनखल, लंढोरा, मंगलौर के आसपास करीब डेड दर्जन से ज्यादा निजी चिकित्सालयों एवं दो राजकीय चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंढौरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर का निरीक्षण किया गया।
लंढोरा में चौहान फ्रैक्चर फर्स्ट एड क्लीनिक, बालाजी डिजिटल एक्सरे केंद्र में बिना पंजीकरण एवं बिना एक्सरे टेक्नीशियन के कार्य करते पाया गया। मंगलोर में ग्रीन हॉस्पिटल, डिवाइन हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भी चिकित्सक नहीं मिले। इसके अलावा चिकित्सालयों में बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियम के अनुसार नहीं किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट नहीं पाए गए। चिकित्सालयों में चिकित्सकों के केवल कागज रखे गए हैं किंतु चिकित्सक नहीं मिले। इन सबके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी जिसकी सूची तैयार की जा रही है जिन चिकित्सालयों को पूर्व में जुर्माना किया गया और उनमें पुनः अनियमिताएं पाई गई हैं इन सब पर दोगुना अर्थदंड लगाया जाएगा तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध चिकित्सालयों को सील भी किया जाएगा।
डॉ. रमेश कुंवर ने रुड़की आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुशील नागर से मुलाकात की। उन्होंने आईएमए और स्वास्थ्य विभाग में समन्वय स्थापित किए जाने का आग्रह किया ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को ओर दुरुस्त किया जा सके।
