
राजकुमार / हरिद्वार। रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा कनखल में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं लूट, हत्या, चैन स्नैचिंग के विरोध में कनखल थाना के बाहर भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है जिसके कारण आमजन में भय व्याप्त है और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, अगर जल्द ही हरिद्वार में इन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिसके कारण आय दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है।
पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता हिमांशु राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ते नशे से अपराध बढ़ रहे हैं प्रशासन को चाहिए कि अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाए।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि अगर जल्द ही आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई तो कांग्रेस के नौजवान साथी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि कनखल में लगातार बढ़ती चैन स्नैचिंग की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति और महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार न भय न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई जबकि इनकी सरकार में भय भी व्याप्त है और भ्रष्टाचार भी चरम पर है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, ऋषभ वशिष्ठ, अकरम अंसारी, धनीराम शर्मा, उत्कर्ष वालिया, मुन्ना मास्टर, मनीष गुप्ता, भूषण शर्मा, आशु श्रीवास्तव, सुंदर मनवाल, ऋषभ अरोड़ा, विक्रम शाह, नकुल माहेश्वरी, शिवा लोधी, मोहित अरोड़ा, सुनील प्रजापति, दिग्विजय जेपी, विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, मुकुल अरोड़ा, अभिषेक मिश्रा, पवन अरोड़ा, गवाक्ष जोशी, मयंक कश्यप, यश शर्मा, हरीश अरोड़ा, अज्जू खान, अंकित चौधरी, विशू भारद्वाज, अमित भारद्वाज, राजेश नैथानी, अरविंद गर्ग, करन सिंह राणा, सार्थक ठाकुर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
