
शिवराज यादव / हरिद्वार / रुड़की। कोतवाली रुड़की पर सोमवार 19 जनवरी को वादी मुकदमा सुनील सैनी पुत्र बुध्देश्वर निवासी गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर रुड़की की लिखित तहरीर बाबत घटना सोमवार 12 जनवरी की रात्रि मे निर्माणाधीन मकान गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान से टाईल्स कटिंग की दो मशीनें, एक ड्रीलिंग मशीन तथा बिजली के तार को चोरी करने के सम्बन्ध मे दाखिल की थी।
जिसके आधार पर कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना क्षेत्र मे हो रही चोरियों का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय लिया जा रहा है और घटनाओं के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की को निर्देशित किया गया।
निर्देशित क्रम में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अलग-अलग टीम का गठन किया गया घटना का अनावरण हेतु टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरान को मामूर किया गया।
जिसके क्रम मे मंगलवार 20 जनवरी को गठित टीम के द्वारा संयुक्त रूप से 02 शातिर चोरो को सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी से पकड़ा गया जिनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुया है।
आरोपी का विवरण…
1- सैफ अली पुत्र इकरार, निवासी भारतनगर कोत. रुड़की जिला हरिद्वार।
2- समीर पुत्र मतीन, निवासी भारतनगर कोत. रुड़की जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण…
1- मशीन टाईल्स कटिंग टाईल्स – 02
2- ड्रील मशीन – 01
3- तांबे के तार के गुच्छे – 02
4- मो.सा. बिना नम्बर प्लेट रंग काला की हीरो स्पेन्डर प्लस।
पुलिस टीम का विवरण…
1- उ.नि. चन्द्रमोहन सिंह।
2- हे.का. युनुस बेग।
3- का. राजेश देवरानी।
4- का. गुलबहार।
5- कानि. प्रदीप डंगवाल।
