
शिवराज यादव / हरिद्वार / पथरी। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करी करने वाले के विरुद्व कढी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा में सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी करते हुए शुक्रवार 14 नवम्बर को बाइक से नशा तस्करी करते हुए 02 नशा तस्करों शहजाद व अनस को 744 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ फेरुपुर चौक क्षेत्र से दबोचा गया।
अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दोनों आरोपों निजी कॉलेज में नर्सिंग 2nd Year के छात्र हैं जो सस्ते दामों में नशीले कैप्सूल खरीदकर महंगे दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पंजीकृत अभियोग…
मु.अ.सं.- 616/25 धारा- 8/21(बी)/60 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्तगण…
1- शहजाद पुत्र शमीम, निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी, को. लक्सर हरिद्वार।
2- अनस पुत्र मुनीफ अहमद, निवासी जसोदरपुर, को. लक्सर हरिद्वार।
विवरण बरामदगी…
1- 744 अवैध नशीले DICYLOMINE TRAMADOL कैप्सूल।
2- तस्करी में प्रयुक्त बाइक।
पुलिस टीम…
1- उ0नि. विपिन कुमार।
2- कानि. जयपाल सिंह।
3- कानि. बालाकरम।
