
शिवराज यादव / हरिद्वार / कलियर। नशा सामग्री की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
ताजातरीन कार्यवाही थाना कलियर पुलिस ने की है जहां कल सोमवार 22 सितम्बर को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का को महिन्द्रा पिकअप में लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेड़ा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारा जा रहा है।
सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब परिवहन के कागजात चैक किये गए तो पुष्टी हुई कि शराब की पंहुच/बिल्टी तेजुपुर के लिए थी लेकिन दोनों ठेकेदारो की मिलीभगत से उक्त शराब को अवैध रूप से इमलीखेड़ा में उतारा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को पकड़कर महिद्रा पिकअप को कब्जे में ले लिया तथा 222 पेटी (10000 पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की।
आरोपित के खिलाफ थाना कलियर में मु.अ.सं. 252/25 धारा 60/72 आब. अधि. पंजीकृत किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपित को तेजुपुर एवं इमलीखेड़ा के देशी शराब के ठेकेदार द्वारा ये आश्वासन दिया गया था कि तेजुपुर की शराब इमलीखेड़ा उतारने में कोई दिक्कत होने पर वह सम्हाल लेंगे।
विवरण पकड़े गए आरोपित…
1- शाहनवाज उर्फ पुत्र अकिल अहमद, नि. पाडली गुर्जर, थाना गंगनहर हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
2- रजत पुत्र यशपाल, नि. मौहम्मदपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष।
बरामदगी…
1- कुल 222 पेटी (10000) पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का।
2- महिन्द्रा पिकप।
पुलिस टीम…
1- एसओ रविन्द्र कुमार।
2- उ.नि. उमेश कुमार।
4- हे.का. संजय रावत।
5- का. भूपेन्द्र कुमार।
6- पीआरडी मनोज कुमार।
