
राजकुमार / हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए काला गेट से सूर्य नगर जाने वाले मार्ग पर, रोशनाबाद क्षेत्र में बाग के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विरेन कश्यप (24 वर्ष) पुत्र सोम कश्यप, निवासी ग्राम रावली मेहदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 66/26, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक हरीश शाह, कांस्टेबल हरि सिंह, कांस्टेबल रिपेन्द्र शामिल रहे।
