
शिवराज यादव / हरिद्वार / लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बुधवार 18 फरवरी को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 110 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride कुल 110 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मुस्ताक, निवासी सुल्तानपुर (निकट आरा मशीन), कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मु.अ.सं. 173/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उ.नि. नरेन्द्र सिंह, अ.उ.नि. रंजीत नौटियाल, कानि. रविन्द्र चौहान, कानि. सन्दीप रावत शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।
