
शिवराज यादव / हरिद्वार / श्यामपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त किए जाने के संकल्प के दृष्टिगत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों/नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के दौरान बुधवार 07 जनवरी को नियमित चेकिंग/गश्त के समय ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर 01 संदिग्ध को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए संदिग्ध के कब्जे से 83.36 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु.अ.सं. 06/2026 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
नाम पता आरोपी…
सहनवाज पुत्र मुनीर, निवासी ग्राम श्यामपुर, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 36 वर्ष।
बरामदगी…
83.36 ग्राम अवैध चरस।
पुलिस टीम…
1- उ.नि. रचना पठानिया।
2- अ.उ.नि. रविन्द्र गौड़।
3- हे.का. कुलदीप सिंह।
