
राजकुमार / हरिद्वार / रुड़की। शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को शंकरपुरी रुड़की निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रुड़की पर शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ एकराय होकर लोहे की रॉड व लाठी डंडों से मारपीट करना व गाड़ी को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के संबंध में दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया।
दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रविवार 26 अक्टूबर 2025 को वारदात में शामिल रहे 02 आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन व 03 डण्डे भी बरामद किए।
पकड़े गए आरोपित…
1- सुमित पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
2- राजन पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी…
1- घटना मे प्रयुक्त वाहन UK17Y/7571 Toyta Glnaza कार।
2- अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे (बाँस) – 03
पुलिस टीम…
1- प्र.निरी मनीष उपाध्याय।
2- व.उ.नि. मनोज गैरोला।
3- उप.निरी. सूरत शर्मा।
4- अ.उ.नि. नरेन्द्र सिह राठी।
5- हेकानि. नूर हसन।
6- हेकानि. संदीप कुमार।
7- कानि. भूपेन्द्र।
8- कानि. राजेश देवरानी।
