
राजकुमार / हरिद्वार / सिडकुल। थाना सिडकुल क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 को पांडुवा बसंत खेड़ा, उत्तर प्रदेश निवासी वादी ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 71/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 27 फरवरी को पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था, जबकि मामले में नामजद आरोपी रोहित फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 8 मार्च को रावली महदूद स्थित पाल मार्केट के पास खाली मैदान से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मनीषा नेगी और कांस्टेबल मनीष।
