
शिवराज यादव / हरिद्वार / रानीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे हैं।
अभियान के अनुपालन में गुरुवार 25 दिसंबर की रात्रि को रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग चिन्मय चौक शिवालिक नगर से 01- वाहन XUV 700 कार के चालक अभिषेक शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा, निवासी मधु विहार जमालपुर कला, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार एवं 02- वाहन ERTIGA कार के चालक बृजेश सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी सलेमपुर महदूद, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चालकों का मेडिकल कर दोनों चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट में हिरासत में लेकर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया।
आरोपी का नाम पता…
1- अभिषेक शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा, निवासी मधु विहार जमालपुर कला, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार।
2- बृजेश सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी सलेमपुर महदूद, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- व.उ.नि. नितिन चौहान।
2- उ.नि. विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट।
3- का. अमित राणा।
4- का. नरेन्द्र राणा।
5- का. संजय रावत।
