
राजकुमार / हरिद्वार / ज्वालापुर। मंगलवार 27 जनवरी को वादी काल्पनिक नाम रमेश निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम को सोमवार 26 जनवरी को अपने साथ स्कूटी में बैठाकर नहर किनारे एकान्त जगह ले जाकर गलत हरकत कर छेड़छाड़ करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग अधिनियम पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश गये।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलवार 27 जनवरी को आरोपी प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा गया।
नाम व पता आरोपी…
प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी, निवासी-ग्राम कुवाली कोतवाली रानीखेत, जिला अल्मोड़ा
हाल निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर, कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम…
1- उप निरीक्षक सोनम रावत।
2- कांस्टेबल अंकित कवि।
3- कांस्टेबल दीपक चौहान।
