
राजकुमार / हरिद्वार / बहादराबाद। वादी मुकदमा निवासी सिडकुल हरिद्वार द्वारा उसके नाबालिक पुत्र उम्र-16 वर्ष को अभियुक्त विशाल पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली बिजनौर उ.प्र. हाल सिडकुल हरिद्वार द्वारा करीब 01 वर्ष पूर्व नाबालिक पुत्र के साथ दुष्कर्म कर उpसकी अश्लील वीडियो बना कर पिछले 01 वर्ष से अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर ब्लेकमेल व परेशान करने के संबंध में थाना बहादराबाद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रकरण के संज्ञान में आने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल अभियुक्त विशाल की गिरफ्तारी किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त विशाल उर्फ फुकरे की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए अभियुक्त विशाल उर्फ फुकरा पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली बिजनौर उ.प्र. हाल सिडकुल हरिद्वार को आज सलेमपुर रोड सिडकुल से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम…
01- उ.नि. अमित नौटियाल, चौकी प्रभारी कस्बा।
02- कानि. वीरेन्द्र चौहान।
03- कानि. मुकेश नेगी।
04- कानि. वसीम, CIU हरिद्वार।
