
राजकुमार / हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में हुड़दंग, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 मार्च 2026 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि राजीव व उसके साथियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया। इसके बाद सिडकुल पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रचित पुत्र सुनील निवासी बोझाहेड़ी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व.उ.नि. देवेन्द्र तोमर, उ.नि. अनिल बिष्ट, हे.का. संजय सिंह, हे.का. देशराज, हे.का. जितेन्द्र मलिक, का. रोहित कुमार, का. गजेन्द्र तोमर,
का. जितेन्द्र तोमर शामिल रहे।
