
शिवराज यादव / हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर आरोपी को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 अगस्त 2026 को कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास…
मु0अ0सं0 296/2022, धारा 379, 411 भादवि – कोतवाली रानीपुर।
मु0अ0सं0 200/2023, धारा 380, 411 भादवि -कोतवाली रानीपुर।
मु0अ0सं0 504/2023, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – कोतवाली रानीपुर।
मु0अ0सं0 764/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट -कोतवाली ज्वालापुर।
मु0अ0सं0 87/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट – कोतवाली रानीपुर।
मु0अ0सं0 281/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट -कोतवाली रानीपुर।
मु0अ0सं0 292/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट – कोतवाली रानीपुर।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, कांस्टेबल करम तोमर, कांस्टेबल कुंवर राणा और कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे।
