
राजकुमार / हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को पुलिस टीम मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त पर थी। इसी दौरान मनसा देवी जूता स्टाल के पास कुछ लोग जूता स्टाल पर तैनात कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे और आमदा फौजदारी पर उतर आए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और अधिक उत्तेजित होकर जूता स्टाल हटाने तथा वहां अपनी दुकानें लगाने की बात कहने लगे। साथ ही जूता स्टाल नहीं हटाने पर भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें मांगेराम, गुरमीत सिंह, विशाल, अंकित सौदाई, आदित्य पाल, विशाल शर्मा, तुषार, परमजोत, वंश राठौर, तनिश, आर्यन राजपूत और जतिन शामिल हैं।
