
शिवराज यादव / हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश का पालन करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में श्यामपुर मे सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्यवाही की गयी। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि तहसील प्रशासन द्वारा निकटवर्ती ग्राम श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया। सरकारी भूमि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होने दिया जायेगा और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही मे कानूनगो अजय कपिल, हल्का लेखपाल हरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान योगेश चौहान, प्रधान प्रतिनिधि सजनपुर पिली सुनील पाल, पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश, मौजूद रहे।
गुरप्रीत सिंह कालरा
amritganganews.com@gmail.com
