
शिवराज यादव / हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (मौली) एवं मशाल (टार्च) के जनपद पहुँचने पर स्वागत हेतू देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से मशाल रैली का आयोजन किया गया। मशाल रैली का शुभारम्भ कर्मेन्द्र सिंह जिलाधिकारी हरिद्वार, प्रमेन्द्र सिंह डोबाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, श्रीमती आकांक्षा कोण्डे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मशाल रैली देव संस्कृति विश्वविद्यालय से शांतिकुंज होते हुए भूपतवाला से खड़खड़ी होते हुए शिवमूर्ति चौक, बस स्टेशन से रानीपुर मोड़ होते हुए नेहरू युवा केन्द्र भगतसिंह चौक में समाप्त हुई। उपरोक्त् मार्ग में उपस्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर मशाल तथा शुभंकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजयवीर सिंह उप जिलाधिकारी, जुही मनराल सीओ सिटी, राकेश रावत सीओ यातायात, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, छात्र-छात्रायें, डॉ.नरेश चौधरी प्रोफेसर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार, महेश जोशी कोषाध्यक्ष उत्तरांचल ओलम्पिक संघ, चेतन जोशी सचिव उत्तराखण्ड कबड्डी संघ, डॉ.विशाल गर्ग अध्यक्ष जिला बाक्सिंग संघ, विकास तिवारी अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खेलों के अन्र्तगत हॉकी, कबड्डी, कुश्ती खेल में विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी / प्रशिक्षक तथा खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।