
शिवराज यादव / हरिद्वार। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोड़ने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों व दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुना गया व 05 परिवारों को टूटने से बचाया गया एवं 03 प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई।
बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन, सुश्री निशा यादव (सहायक पुलिस अधीक्षक), मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता रीमा साहीम, समाज सेविका रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ.नि. अंशु चौधरी, कां. पंकज रावत व म.कां. आंचल मनवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
