
राजकुमार / हरिद्वार। भादो महीने की संक्रांत धर्मनगरी के गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। शनिवार को प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे, निर्मल संतपुरा स्थित गुरुद्वारे, भेल सेक्टर दो स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा, गोल गुरुद्वारे आदि में सुबह से देर रात तक संक्रांत पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब पाठ, शब्द कीर्तन, कथा का आयोजन किया गया। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा गुरुद्वारे में पहली बार संक्रांत मनाई जिसमें पंचपुरी से सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि अब हर महीने संक्रांत मनाई जाएगी। सभी को गुरु घर पहुंचकर आशीर्वाद लेना चाहिए। निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, गुरप्रीत सिंह ने कथा और अगमप्रीत कौर, रश्मित कौर, जोरावर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह बच्चों ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही गुरबाणी से जोड़ना चाहिए। इससे बच्चे गलत संगत में नहीं पड़ते। प्रभु को छोड़कर किसी गलत मार्ग पर जाने वाला कभी सुखी नहीं रहता। मन की अज्ञानता को परमात्मा ही दूर करते हैं। जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा। इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, सूबा सिंह ढिल्लो, इंदरजीत सिंह बिट्टू, रमनदीप सिंह, अपनिंदर कौर, सरबजीत कौर, अमनदीप सिंह, नैनी महेंद्रू, सिमरन कौर, सुमन, रतन सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह, वीर सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, उज्जल सिंह सेठी, हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, हरमोहन सिंह, बलविंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, फतेह सिंह, निर्मल सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
