
राजकुमार / दिल्ली / हरिद्वार। देश के गृह मंत्री अमित शाह से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आगामी कुंभ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में सनातन धर्म की सक्रिय भूमिका पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों संतों ने गृह मंत्री अमित शाह को आश्वस्त किया कि एक समर्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सनातन मूल्य और भारतीय संस्कृति आधार स्तंभ हैं। अखिल भारतीय सनातन परिषद, शैक्षणिक संस्थाओं और हरिद्वार नागरिक मंच के माध्यम से यह प्रयास निरंतर जारी है कि संतों के मार्गदर्शन में शासन और समाज के बीच एक सुदृढ़ सेतु बनाया जा सके। आगामी कुंभ को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की सांस्कृतिक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
